किशनगंज:बच्चों के विवाद में जमकर हुई मारपीट, मां-बेटा घायल

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

शहर के टेउसा में बच्चों के बीच उपजे विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। घटना में नसीमा खातून और उसके बेटे समीर आलम को गंभीर चोटें आई।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद नसीमा खातून की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं पीड़िता ने बताया कि उसका पांच वर्षीय बेटा बादशाह मदरसा से घर लौट रहा था। रास्ते में उसका एक अन्य बच्चे के साथ झगड़ा हो गया था। बादशाह के द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद जब नसीमा अपने बेटे समीर के साथ घटना की शिकायत करने बच्चे के घर पहुंची तो नियाजुददीन, इफतखार, कलीमुददीन, सद्दाम आदि ने उनकी पिटाई कर दी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!