कटिहार:जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई की ओर से एचआईवी एड्स सिफलिस हेपेटाइटिस पर समन्वय बैठक आयोजित

SHARE:

कटिहार – सिविल सर्जन सभागार में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फॉक्सी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के साथ एक समन्वय बैठक एचआईवी एड्स सिफलिस हेपेटाइटिस पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर जेएन सिंह, सीडीओ डॉ. अशरफ रिजवी, डीआईओ डॉ. एस सर्कार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. एसएम ठाकुर, फॉक्सी की डॉ. रंजना झा, इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक का संबोधित करते हुए की डॉक्टर जे एन सिंह ने कहा कि आप सभी प्राइवेट डॉक्टर की यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि आपके अस्पताल में आने वाले सभी रोगियों का एचआईवी जांच सिफीलिस एवं हेपेटाइटिस बी, सी कराया जाए एवं उसका रिपोर्ट एचएमआई एस पोर्टल पर अपलोड किया जाए। अभी हमारे कटिहार जिला में लगभग 121 ऐसे प्राइवेट हॉस्पिटल है। जिनका पोर्टल पर एचआईवी जांच की रिपोर्ट साझा नहीं की जा रही है।

इस हेतु उन्होंने जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के प्रभाकर कुमार को निर्देश किया कि वे एचएमएस पोर्टल पर एचआईवी सिफलिस एवं हेपेटाइटिस बी और सी की रिपोर्ट को सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। इस अवसर पर टेक्निकल एक्सपर्ट अजय कुमार बरनवाल ने कहा कि लगभग 70 से प्रतिशत मरीज प्राइवेट क्लीनिक में आते हैं यदि उन सभी का एचआईवी सिफलिस और हेपेटाइटिस बी और सी की जांच समय से की जाए और उनका रिपोर्ट साझा किया जाए तो हम कटिहार जिले के फर्स्ट 95 को अति शीघ्र हासिल कर लेंगे।

साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे प्राइवेट अस्पतालों में उच्च जोखिम समूह माइग्रेंट एवं ट्रकर्स समुदाय के आने वाले लोगों को अधिक महत्व देते हुए उन्हें सदर अस्पताल भेजें तथा उनकी जांच सुनिश्चित करें । इस अवसर पर सीडीओ डॉक्टर अशरफ रिजवी ने कहा कि यदि हम प्राइवेट हॉस्पिटल अपना सहयोग अच्छे से करें तो हम जल्दी ही अपने एनएसीपीभी के सभी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं, जिसमें फर्स्ट 95 भी है तत्पश्चात बैठक में प्राइवेट हॉस्पिटल से जो एमओयू हुआ है उसके लिस्ट को साझा किया गया एवं प्रत्येक माह एफ पोर्टल पर रिपोर्ट साझा करने हेतु अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम का समापन करते हुए डीपीएम जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार के शौनिक प्रकाश ने सभी का धन्यवाद दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सुपरवाइजर मिथिलेश कुमार ठाकुर पीपीटीसिटी काउंसलर डॉ. आभा कुमारी, जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी प्रभाकर लाल, प्रयोगशाला प्रविधिकी दिनेश कुमार, मोहम्मद केसर साहब, राम निरेखण दुबे आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई