लगातार 18 घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मंगलवार की देर रात्रि बिजली लाइन अचानक कट जाने के 18 घंटे के बाद बिजली व्यवस्था बिजली विभाग के द्वारा बहाल की गई। इस 18 घंटे में विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बाबत बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार रोशन ने बताया कि 11 मई से 17 मई तक सुबह के नौ बजे से दोपहर के दो बजे तक 33 केवी में मेंटेनेंस का कार्य हो रहा हैं। लेकिन मंगलवार की देर रात्रि बिजली जो कटा वह बुधवार की शाम को दर्शन हुआ।

इस बाबत जेई श्री रोशन ने बताया कि 33 केवी में टेक्निकल खराबी के कारण बिजली सुविधा बहाल करने में परेशानी हुई। वहीं आम उपभोक्ताओं ने बताया कि मनसाही प्रखंड में ही चितरीया पंचायत के नया टोला बथना में लगातार वर्षा होने के बावजूद भी 24 घंटा बिजली उपलब्ध रहता हैं।

वहां पर 33 केवी का तार नहीं टूटता हैं। लेकिन मनसाही में हल्की सी भी हवा चलती हैं एवं वर्षा होता हैं तो 33 केवी का तार टूट कर गिर जाता हैं,जिसे विद्युत कर्मी को दुरुस्त करने में 18 घंटे से ऊपर का समय लग जाता हैं। वहीं 18 घंटे से ज्यादा बिजली कटे रहने से बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल चार्ज,मोटर से पानी भरने सहित अन्य उपकरण बंद पड़ा रहा जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!