तालिम से रौशन होगा समाजहर इंंसान को तालिम ग्रहण करना चाहिए – मौलाना हजरत खालिद सैफुल्ला रहमानी

SHARE:

कटिहार – आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के अध्यक्ष एवं इस्लामिक विद्वान मौलाना खिलिद सैफुल्ला रहमानी का अलकरीम विश्वविद्यालय में आगमन हुआ। विश्वविद्यालय सभागार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मौलाना रहमानी ने कहा कि शिक्षा तालिम के बिना जीवन अधूरा है। तालिम ही लोगों को उचित, अनुचित,नेकी बदी का भान कराता है। शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य समाज का निर्मिण कर सकता है।उन्होंने कहा कि बेहतर तालिम से समाज रौशन हो सकता है।

उन्होने हर नागरिक से तालिम हासिल करने की अपील की। उन्होने ईस्लाम के पाक धार्मिक ग्रंथोंं का हवाला देते हुए कहा कि इन पाक ग्रंथों में भी तालिम को अव्वल बताया गया। उन्होने चिकित्सा सेवा को उन्नत सेवा बताया। कहा कि चिकित्सक इस्लाम में तिमारदारी, पीडितों की सेवा को उन्नत बताते हुए शवाब देनेवाला कार्य बताया गया है।

लिहाजा उन्होने अपने संबोधन में लोगों से इस पेशा से जुड़ने की पुरजोर अपील भी की। मौके पर सभा की अध्यक्षता पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने की। जबकि पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी विशिष्ठ अतिथि के रुप में मौजूद रहे। अल करीम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.अशफाक अहमद करीम ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति शैयद मोईद अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई