आंधी-तूफान से घर पर गिरा विशाल खजूर का पेड़,घर क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा परिवार

SHARE:

फलका/ कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम आंधी-तूफान तेज बारिश ने भारी तबाही मचायी।पीरमोकाम पंचायत के दरमाही गांव में तेज हवाओं एवं आंधी तूफान तेज बारिश के कारण रामचंद्र मरांडी, शीतल मरांडी, लाल बास्की के घर पर एक विशाल खजूर का पेड़ गिर गया। इस हादसे में उनका मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण के सहयोग से सभी परिवार को सुरक्षित घर से निकला गया। सभी परिवार बाल बाल बच गए ।

दरमही गांव निवासी रामचंद्र मरांडी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम आंधी तूफान आने के कारण घर पर एक विशाल खजूर का वृक्ष गिर जाने से घर का क्षतिग्रस्त हो गया हम लोग को ग्रामीण के सहयोग से घर से सुरक्षित निकाला गया  ।

हमलोग बाल बाल बच गए उन्होंने कहा एक मवेशी दब गया था। सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य गायत्री देवी जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल पूर्व प्रमुख सतीश मंडल ने क्षतिग्रस्त घर के लिए पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई