घर से नगदी 50 हजार एवं ढाई लाख के जेवरात लेकर हुए रफू चक्कर
मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र से एक विवाहित महिला जो तीन बच्चे की मां है अपने प्रेमी के साथ देर रात्रि को घर से फरार हो गई। महिला के पति के द्वारा बताया गया कि हम दोनों से दो बेटी एवं एक बेटे हैं। मेरी पत्नी प्रेम जाल में फंस कर प्रेमी के साथ घर से नगदी 50 हजार एवं ढाई लाख रुपए के जेवर प्रेमी के साथ मिलकर फरार हो गई ।
इस दौरान उन्होंने मेरे डेढ़ वर्ष के पुत्र को भी अपने साथ ले गई। उक्त घटना को लेकर पीड़ित पति ने मनसाही थाना में लिखित आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि डंडखोरा थाना क्षेत्र के थपकोल गांव निवासी शेखर कुमार मंडल ने उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा कर बारी-बारी से खाता से तीन लाख से अधिक रुपए निकासी करवा लिया है। पीड़ित पति घर परिवार चलाने के लिए प्रदेश में मजदूरी का काम करते थे।
इसी का नाजायज फायदा उठाते हुए उनके पत्नी प्रेमी के साथ मिल कर उक्त घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर पीड़ित ने मनसाही थाना में लिखित आवेदन देते हुए पत्नी की बरामदी एवं उनके प्रेमी पर शख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इस घटना के आलोक में प्रभारी थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्तफा अंसारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। मगर इसी दौरान उक्त महिला ने मनसाही थाना पहुंचकर अपनी सफाई देने लगी कि मैं कहीं नहीं गई थी। मामलों के लेकर प्रभारी थाना प्रभारी मुस्तफा अंसारी ने उनके पति एवं रिश्तेदारों को सूचना देकर बुलाया एवं उक्त महिला को उसके पति के हवाले करवाया।

























