गुरुद्वारा भैंसदीरा में नई प्रबंधन कमिटी का किया गया गठन

SHARE:

माया सिंह बने प्रधान,अरदास के बाद दिलाई गई शपथ

बरारी /कटिहार – श्री गुरुनानक सत्संग सभा गुरुद्वारा भैंसदीरा में पूर्व सूचना के आधार पर आयोजित निर्वाचित प्रबंधक कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व महासचिव सरदार दर्पण सिंह ने की। इस दौरान प्रधान, उपप्रधान, महासचिव,सचिव एवं कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

प्रधान पद के लिए सरदार माया सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। वहीं उपप्रधान पद पर सरदार पिंकू सिंह, महासचिव पद पर सरदार साहेब सिंह, सचिव पद पर सरदार कुलवंत सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर सरदार आजाद सिंह का चयन किया गया। इसके अलावा करतार सिंह, शरण सिंह, विष्णु सिंह, मन्नू सिंह, श्याम सिंह एवं सूरज प्रकाश सिंह को कमिटी का सदस्य बनाया गया।इस दौरान चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में महासचिव बीरेंद्र सिंह बॉबी मौजूद रहे।

संचालन पूर्व महासचिव हरजीत सिंह ने किया। जबकि अरदास भगत सिंह ने कराई।बैठक के अंत में पूर्व महासचिव सरदार दर्पण सिंह ने नवगठित कमिटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। गुरु की हजूरी में अरदास के उपरांत श्री गुरुतेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर के पूर्व प्रधान सनिन्दर सिंह ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

मौके पर उपस्थित संगतों ने नई कमिटी के सफल कार्यकाल की कामना की। इसी दौरान स्त्री सत्संग सभा का भी चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सरिता कौर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए गुरमीत कौर गुड्डी का चयन किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संगत उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!