किशनगंज:जमीन पर कब्जा करने की कोशिश,मामला करवाया गया दर्ज

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

महेश बथना मौजा स्थित जमीन पर कब्जा करने मामले में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के तेघरिया निवासी अख्तरी बेगम के लिखित शिकायत पर टाउन थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


पीड़िता ने बताया कि उसने रूईधासा निवासी नुजहत जहां से जमीन का बयानानामा कर 1.76 लाख रुपये से जमीन पर चारदिवारी का निर्माण कर एक टीम का घर बनाया था।

लेकिन भौकरी गांव निवासी मुनाजिर अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर जबरन जमीन पर घर बना रहा है। उसने चारदिवारी और घर को भी तोड़ दिया है। जिसका विरोध करने पर उसने हत्या करने की धमकी दी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई