शराब के नशे में कर रहा था हंगामा, पड़ोसी महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

शराब के नशे में हंगामा करना दो भाईयों को काफी महंगा पड़ा। पड़ोसी महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच किए जाने पर आरोपी भाईयों के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

धरमगंज मझिया रोड निवासी निवासी महिला अंजना झा के लिखित शिकायत पर टाउन थाना में केस दर्ज कर सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार गत रविवार रात पड़ोस में ही रहने वाला विश्वजीत सरकार और संजु सरकार पिता बाबू सरकार शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहा था।

जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया। नतीजतन घटना से आहत महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!