रज़ा-ए-मुस्तफ़ा का तूफ़ानी दौरा: फरमान हसन खान उर्फ फ़रमान मियां ने किया दर्जनों गांवों का दौरा

SHARE:



ठाकुरगंज /मो मुर्तुजा


सोमवार को हुज़ूर ताजुश्शरिया के शहज़ादे और क़ाज़ी-ए हिंदुस्तान मुफ़्ती मोहम्मद असजद रज़ा ख़ां क़ादरी के हुक्म पर अमल करते हुए जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के कौमी जनरल सेक्रेटरी  फरमान हसन खान ने मरहूम मोलाना तोसीफ रजा के घर का दौरा किया।

दौरे के प्रथम दिन की शुरुआती में  फरमान हसन खान  भोगडावर पंचायत के बाखोटोली गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने मारूफ़ आलिम-ए-दीन मरहूम मौलाना तौसीफ़ रज़ा मज़हरी साहब के घर जाकर अहल-ए-ख़ाना से ताज़ियत की और दुख की और परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर क़ाइद-ए-मिल्लत की ओर से मरहूम की अहलिया एंव परिजनों को पांच लाख का आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

साथ ही उन्होंने कहा कि मरहूम को इंसाफ दिलाने की हर कानूनी लड़ाई में हम और हमारी पूरी जमाअत परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।उन्होंने मरहूम की दीनी खिदमात को याद करते हुए उनके लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत और दरजात की बुलंदी की दुआ फरमाई।

ताज़ियत के बाद फ़रमान मिया ने बहादुरगंज और ठाकुरगंज के कई इलाकों का सघन दौरा किया। उन्होंने भोगडाबर पंचायत के हजारी गांव, दल्लेगांव पंचायत के कालूघाट व पाठामारी और दुधओंटी  पंचायत के मदरसा अनवारूल उलूम फैजूल गोरवा खानका घस्सीकुड़ा पहुंच कर मदरसे में पढ़ रहें  बच्चों से तालीम का जायजा लिया । इन मुलाकातों के दौरान उन्होंने हज़रत असजद रज़ा ख़ां साहब का पैगाम आम किया और जमाअत रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के मन्शूर से लोगों को जोड़ते हुए दीनी व मिल्ली बेदारी पर ज़ोर दिया। वहीं मदरसे में पढ़ा रहें शिक्षकों एवं मदसा कमिटी के लोगों से इल्म पर चर्चा किया

इस दौरान बरेली शरीफ़ से आए खास मेहमान मोइन खान, जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के पदाधिकारी शाहबुद्दीन रज़वी और जुनैद रज़ा भी मौजूद रहे।


दौरे में मुख्य रूप से सिकंदर रज़वी, गुलाम मोहिउद्दीन रज़वी, मौलाना शमशीर रज़ा क़ादरी, मौलाना अब्दुल रज्जाक रज़वी, कारी हसन मंजर रज़वी, कारी मुस्ताक रज़वी, मौलाना जहूरुल इस्लाम मोलाना हबीबुर्रहमान नुरी, मोलाना अजीमुद्दीन,मुफ्ती जाहिद अनवर,कारी आरफिन रज़वी, मोहम्मद जहुर आलम रज़वी, हाफ़िज़ नुर आलम,कारी वसी अहमद,हाफ़िज़ आज़ाद, मोहम्मद इस्माइल,अफाक आलम पुर्व समिति सदस्य जाहीद आलम , पुर्व प्रमुख प्रतिनिधि रहिमुद्दी उर्फ हैबर बाबा,अहमद रज़ा,वसीम के साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं इलाके के लोगों ने जमाअत के इस कदम की भरपूर सराहना की और मरकज़-ए-बरेली शरीफ़ का शुक्रिया अदा किया

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!