मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से सात वर्षीय बच्ची की हुई मौत

SHARE:

कदवा/कटिहार – थाना क्षेत्र के सोनैली-कामरु पीडब्लूडी सड़क पर चंदन नगर के पास मोटरसाइकिल की चपेट में आने से सात वर्षीय एक बच्ची की दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेक मिली जानकारी के मुताबिक सोनैली अशोक नगर से एक मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार में चंदन नगर के तरफ जा रहा था।वहीं एक सात वर्षीय बच्ची पैदल अपने घर के तरफ जा रही थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रहा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बच्ची को अपने चपेट में ले लिया बच्ची के साथ मोटरसाइकिल चालक बांस के झाड़ में चला गया और घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गये।आस पास के लोग जमा होकर दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले गये। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद घायल बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

जबकि मोटरसाइकिल चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पयाल कटिहार रेफर कर दिया।

घटना के बाद मृतक सात वर्षीया माही कुमारी के पिता बसंत पासवान और माता- काजल देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मोटरसाइकिल चालक की पहचान थाना क्षेत्र के राहुल कुमार पासवान (21) पिता जितेन्द्र पासवान के रूप में हुआ है। कदवा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक बच्ची के शव को अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार भेजा गया है।तो वहीं घायल राहुल कुमार इलाजरत है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!