कटिहार – भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नगर विकास एवं आवास के साथ मंत्री नितीश मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सौरभ मालाकार ने अंगवस्त्र भेंट कर एवं पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान जिला महामंत्री ने कटिहार क्षेत्र के विकास,आम जनता के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मालाकार ने कहा कि नितीश मिश्रा के मंत्री बनने से सीमांचल समेत पूरे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी और आम लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। सौरभ मालाकार ने कटिहार नगर निगम क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंत्री नीतीश मिश्रा को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में विभाग पूरी तत्परता से कार्य करेगा।
उन्होंने विभाग की प्राथमिकताओं, शहरी विकास की नई योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं मंत्री नितीश मिश्रा ने भी सौरभ मालाकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।


























