फलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के लाली सिंघया गांव समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने जख्मी का उपचार के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना के बारे में बताया जाता है कि मुकेश कुमार मंडल (30) ज्ञानगढ़ गगलदय कहलगांव निवासी अपना ससुराल सोहथा दक्षिण पंचायत के सोहथा घाट गांव शादी समारोह में शामिल होने आया था।
सोमवार को बाइक लेकर जरूरी समान खरीदने फलका बाजार आ रहा था।इसी दौरान श्रीपुर दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने ठोकर मार दिया।ठोकर लगने के कारण बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसके बाद पिकअप वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो रहा था।जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर फलका पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सदलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट चुके है।





























