राधे कृष्णा की प्रतिमा विसर्जन के साथ हरिनाम संकीर्तन संपन्न

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनीया पश्चिम पंचायत के हफलागंज में राधे कृष्णा की प्रतिमा विसर्जन के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन रविवार को हो गया। इस मौके पर यज्ञ स्थल से विसर्जन जुलूस निकाली गई जो विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए स्थानीय कोसी नदी के पास संपन्न हुई।

विसर्जन जुलूस में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने भाग लिया और नम आंखों से देवी देवताओं की प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित करते हुए परिवार एवं समाज के कल्याण की कामना किए।

विसर्जन जुलूस में कमेटी सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई