मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया, माताएं हुई भावुक

SHARE:

जीवन में हमारे बच्चे आगे बढ़े,मां की सबसे पहली प्राथमिकता है

फलका/ कटिहार – प्रखंड में मातृ दिवस पर बच्चों ने अपने मां को दिया उपहार। प्रीतम कुमार, प्रेम कुमार, हर्ष कुमार, सर्वेश कुमार ने कहा कि मां सबसे खास हिस्सा होती है। वह बिना किसी शिकायत के हर दिन पूरे बच्चों एवम् परिवार का ख्याल रखती हैं और हर मुश्किल समय में हमारे साथ खड़ी रहती हैं।

ऐसे में मदर्स डे मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार जताने का एक खास मौका होता है। इस दिन लोग अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते है।

बुनियादी विद्यालय के शिक्षका संजू देवी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि माँ त्याग, ममता और स्नेह की प्रतिमूर्ति होती हैं। वे बच्चों के जीवन की प्रथम गुरु भी होती हैं उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी माताओं का आदर करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई