कटिहार:भाजपा महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मिलकर दी बधाई

SHARE:

कटिहार के बेहतर विकास की रखी मांग

कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार के रूप में मंत्री बनाए जाने पर कटिहार सहित सीमांचल एवं बिहार में जश्न का माहौल है। भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने भूमि सुधार मंत्री से मुलाकात कर उन्हें पुनः मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी ।

इस दौरान उन्होंने मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान सौरभ मालाकार ने कटिहार जिला के विकास को लेकर विशेष आग्रह भी किया।

सौरभ मालाकार ने मंत्री से कहा कि कटिहार जिले में विगत कई महीनों से भूमि से संबंधित कई कार्यलंबित है उसे यथाशीघ्र पटरी पर लाकर आम जनता को राहत देने का कार्य किया जाए ।

इस पर मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि बिहार वासियों के विकास के सपनों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है तथा हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य करेगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई