प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तकनिकी समस्या होने पर फिल्ड ट्रेनर से संपर्क करे – बीडीओ

SHARE:

बारसोई /कटिहार -जनगणना के संदर्भ में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश है कि यदि फिल्ड में किसी भी प्रकार की कोई तकनिकी, प्रक्रियात्मक अथवा एचएलओ ऐप से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो अविलम्ब फिल्ड ट्रेनर से संपर्क कर लें। यह बात प्रखंड विकास पदाधिकारी बारसोई चंदन प्रसाद ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को तकनिकी सहायता मुहैया कराने को लेकर कही है।

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य सुचारु रूप से चले तथा ससमय कार्य संपन्न हो इसके लिए प्रखंड कार्यालय में फिल्ड ट्रेनर को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में शनिवार को प्रखंड कार्यालय बारसोई में प्रतिनियुक्त फिल्ड ट्रेनर मनवारुल सादत ने बताया कि प्रगणकों को यदि डेटा प्रविष्टि के दौरान ऐप लॉगिंग या सिकिंग में कोई समस्या आ रही हैं तो अविलम्ब सूचित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है।

किसी भी प्रकार की अनसुलझी तकनिकी समस्या से डेटा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। सही-सही डेटा अपलोड करना हम सबों की जिम्मेवारी है। मौके पर फिल्ड ट्रेनर अशरफ कौशर, मनोज राय, प्रवेज आलम,अतिबूर अंसारी, शिव विलास,कैलाश रजक, वरुण कुमार, विवेक भारती, मोहिब आलम मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई