अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1028 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

SHARE:

अररिया से अरुण कुमार कि एक रिपोर्ट

अररिया में पुलिस के द्वारा सूखे नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।उसी क्रम में  शुक्रवार की सुबह ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के अररिया कुर्साकाटा मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मो. फिरोज अंसारी, उम्र 28 वर्ष, पिता मो. सलीम अंसारी, निवासी वार्ड संख्या 11, थाना बरदाहा, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 1028 ग्राम स्मैक तथा एक ओप्पो कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया गया।


इस मामले में ताराबाड़ी थाना में मामला दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c)/21(c) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। बरदाहा थाना और सिकटी थाना में एनडीपीएस एवं मद्यनिषेध अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज हैं।
छापेमारी टीम में ताराबाड़ी थाना के थानाध्यक्ष पु.अ.नि. रंजीत कुमार, पु.अ.नि. रमेश प्रसाद, पु.अ.नि. बिरेन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई