कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानी

SHARE:

फलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों में पानी नहीं रहने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई के लिए किसानों को सरकार की तरफ से बिजली मिली हुई है।

लेकिन आंधी तूफान में कई घंटा बिजली नहीं रहने के कारण महंगे डीजल खरीदकर पंप सेट के सहारे खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। इस पंचायत में मक्का, मखाना और केला की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। जो यहां के किसानों की मुख्य आय का स्त्रोत है।

अगर समय पर नहरों में पानी उपलब्ध हो जाए, तो किसानों को काफी राहत मिल सकती है और उनकी लागत भी कम हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय पूर्व नहर में पानी छोड़ा गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही और मरम्मत के अभाव में नहर कई जगहों से टूटी हुई है। इसके कारण पानी खेतों तक पहुंचने के बजाय रास्ते में ही बहकर बर्बाद हो जाता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई