अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,भक्तिमय हुआ माहौल

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनीया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में कुंवारी कन्याओं के साथ-साथ दो हजार से अधिक भक्तों की भीड़ रही। शोभा यात्रा में घोड़े,बाजे के साथ साथ विभिन्न तरह की झांकियां निकाली गई एवं नृत्यगीत भी प्रस्तुत किए गए ।

कलश यात्रा हफलागंज के विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों से निकलकर दरवाजे पर खड़े थे।

कलश यात्रा के समापन के बाद सभी कलश को यज्ञ स्थल पर रखा गया। संकीर्तन की शुरुआत गुरुवार को की जाएगी जिसको लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। यज्ञ को सफल बनाने के लिए स्थानीय युवा तन मन धन से अपना सहयोग दे रहे हैं। शोभा यात्रा को सफल बनाने में कमेटी सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई