katiharNews:एक साथ उठी दो युवकों की अर्थी,गांव में पसरा मातम

SHARE:

तेलघी दरगाहा गांव में पसरा मातम

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत के तेलघी दरगाहा गांव में बुधवार को उस समय सन्नाटा पसरा जब गांव के दो युवकों का अर्थी एक साथ उठा। यह दृश्य देखकर हर किसी का आसू नहीं थम सका। पूरा गांव में सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी साजीद आलम (16) व पिता अब्दुल जब्बार एवं मलखन साह (23) पिता मुराद साह की मंगलवार रात पूर्णिया जिले के मीरगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

दोनों युवक बाइक पर सवार थे। बुधवार को जैसे ही दोनों युवकों का शव गांव पहुंचा। पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों का भी आंसू नहीं थम सका। गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया।

जानकारी के अनुसार मृतक मलखन साह की शादी नौ माह पूर्व हुई थी। उनकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी। हादसा में उसकी दुनिया उजड़ गई। पति की मौत की खबर सुन पत्नी बदहवास हो गई ।साजीद आलम की मौत से उनके माता-पिता आंखों का आंसू नहीं रूक रहा था ।जैसे लग रहा था की उनके लिए दुनिया वीरान हो गया हो।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!