सालमारी /कटिहार – बारसोई अनुमंडल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अहम पहल देखने को मिली। अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाजसेवी और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार से मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान की जानकारी दी गयी।
चनदहर मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर, हम और हमारा गार्डेन के सुभान अली ने शिष्टमंडल के साथ एसडीएम को घर और आफिस में ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे भेंट स्वरूप दिया और आम लोगों के बीच प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा आर्टिफिशियल वस्तुओं के इस्तेमाल को कम करने पर जोर दिये।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए जनजागरूकता बेहद ज़रूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते प्लास्टिक कचरे पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके प्रभावी प्रबंधन के लिए ठोस योजना बनाने और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिये।
इस दिशा में प्रशासन से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा भी जताई गई। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने इस अभियान की सराहना किये। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को लेकर ठोस योजना तैयार करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन इस दिशा में समाज के सहयोग से प्रभावी कदम उठायेंगें। इस अवसर पर मुखिया रागीब शजर, सुभान अली, अजहर निजामी, इफ्तिखार आलम, इमाम जाफर, बख्तियार अली, दिलबर रेजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



























