भूमि विवाद में महिला की पिटाई,घायल महिला अस्पताल में भर्ती

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

भूमि विवाद के दौरान लाठी-डंडे से वार किए जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टाउन थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत स्थित जंगी बस्ती गांव में घटित घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल लुतुन देवी पति पोटोल यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद वह घटना की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई। पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं पीड़िता ने बताया कि खेत में मेड़ बनाने के दौरान गांव के ही अजय कुमार यादव और फूल कुमार यादव के साथ विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई