पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्या मामले का किया उद्भेदन
संवाददाता/किशनगंज
पुलिस ने 8 वर्षीय मासूम की हत्या मामले का महज 48 घंटे के अंदर सफलता पूर्वक उद्भेदन कर लिया है ।मालूम हो कि मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी सगी चाची हैरून निशा ने ही की थी।पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जो कि मानवता को शर्मसार करने वाला है ।
दरअसल दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में बीते दिनों मक्का की खेत से 8 वर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा टीम का गठन किया गया ।गठित टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य और कई लोगों से पूछताछ के बाद मासूम की सगी चाची से जब पूछताछ की तो उसने पुलिस को जो बताया उसके बाद पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार ने बताया कि हैरून निशा ने पूछताछ में कई बार अपने बयान को बदला उसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया ।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा और मृतिका दोनों साथ में खेल रहे थे और बच्ची काफी हल्ला कर रही थी,रोकने के बावजूद भी जब वो नहीं मानी तो चाची ने पहले मासूम को धक्का दिया जिससे वो गिरकर बेहोश हो गई ।
जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया और ले जाकर मक्का खेत में फेंक दिया । कलयुगी चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल किया है ।महिला के के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गई है।


























