किशनगंज:रात्रि प्रहरी पर चाकू से हमला, केस दर्ज

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज


शहर के पश्चिम पाली स्थित भूमि पर रात्रि प्रहरी के रूप में तैनात व्यक्ति पर बदमाशों ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। सीने पर चाकू से वार किए जाने से जितेन्द्र कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की चीख-पुकार को सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को जुटता देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते जाते आरोपी घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और हार्डडिस्क साथ ले गया।

लोगों ने घायल जितेन्द्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद पीड़ित घटना की शिकायत दर्ज करने टाउन थाना जा पहुंचा। पीड़ित के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं पीड़ित ने बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र स्थित मजलिसपुर निवासी तनवीर आलम व इम्तियाज के साथ साथ सिंघिया सुल्तानपुर निवासी सलीमुद्दीन व अकरम, खगड़ा माछमारा निवासी मंजुर आलम के विरुद्ध हत्या करने की नियत से चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई