KishanganjNews:एसपी ने सिपाही प्रशिक्षण का लिया जायजा

SHARE:

किशनगंज /संवाददाता

जिले में चल रहे सिपाही प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा मंगलवार को एसपी संतोष कुमार ने लिया।एसपी संतोष कुमार प्रशिक्षण स्थल खगड़ा स्टेडियम पहुंचे और प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का अवलोकन किया।साथ ही अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया।कुल 207 प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एसपी ने नए प्रशिक्षुओं से बारी बारी से पुलिसिंग के बारे में पूछा।एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों से कई प्रश्न भी पूछें।इस दौरान कानून व्यवस्था संधारण,अनुशासन एवं जनसेवा आदि विषयों पर जानकारी दी गई।एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों से कहा कि पिछले सात माह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है,इस दौरान प्रशिक्षण में जो भी बातें आप लोगों के बीच साझा की गई है,उसे अब यही प्रतिभा पोस्टिंग के दौरान भी दिखाना है।

बेहतर प्रशिक्षण लेकर पुलिस के कार्यों को जानेंगे।जो भी प्रशिक्षक होंगे उनसे अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेना है। पुलिस में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है।प्रशिक्षु सिपाहियों को कई प्रकार से प्रशिक्षण दिए जा रहे है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई