राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक दिवसीय बैठक आयोजित

SHARE:

कदवा/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच, उप-सरपंच एवं ग्राम कचहरी से जुड़े प्रतिनिधियों को लोक अदालत की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी गई।

मौके पर लोक अदालत से जुड़े पीएलवी ने कहा कि लोक अदालत सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय पाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

जिसमें भाग लेकर छोटे-छोटे विवादों को आपसी सहमति से निपटाया जा सकता है। वहीं अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को अपने विवादों को लेकर जागरूक करने की अपील की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई