पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर किशनगंज में जश्न, बूढ़ी काली मंदिर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज में पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोमवार को जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप की अगुआई में दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शहर के प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर परिसर में एकत्रित हुए।
इस दौरान सभी ने माता काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य में पार्टी की जीत के लिए आभार व्यक्त किया और देश के उज्जवल भविष्य की कामना की।

पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और जमकर जश्न मनाया। मंदिर परिसर “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा।
इस मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। आने वाले समय में देश और भी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।


कार्यक्रम में श्यामल कुमार दास, मनीष सिन्हा, संजय पासवान, कौशल आनंद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनता की जीत करार दिया और भविष्य में भी इसी तरह समर्थन बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई