बरारी /कटिहार -भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध मनरेगा एवं भवन निर्माण मजदूर संघ की बैठक रौनिया पंचायत के घुसकी ग्राम में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश चौधरी एवं संयुक्त महामंत्री मनीष कुमार उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री अर्जुन यादव ने मनरेगा श्रमिकों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। मजदूरों का पलायन जारी हैं।
मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की बैंक बन कर रह गई है। महामंत्री मनीष कुमार ने कहा कि श्रमिकों का शोषण हमारी संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा योजना का लाभ वास्तविक श्रमिकों को मिलना चाहिए तथा संचालित योजना पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। मनरेगा योजना में शामिल सभी व्यक्तियों की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने श्रमिकों से एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यह योजना नहीं मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी है और इसे लागू करने के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा योजना में बिचौलियों के द्वारा वास्तविक श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है जो चिंताजनक स्थिति हैं। इस दौरान राजेश यादव, घनश्याम यादव, शिव कुमार, प्रीतम, भरोसी यादव, निरंजन पासवान आदि क़ई मजदूर मौजूद रहे ।

























