कटिहार:हाट जाने वाले सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानीलोग परेशान

SHARE:

फलका /कटिहार – फलका बाजार मुख्य मार्ग से हाट जाने वाली सड़क में जलजमाव, नाले से बहता गंदा पानी से आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी खासे परेशान हैं। इससे बेखबर स्थनीय प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं।

हाट जाने वाले इस नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थिति नारकीय हो गई है। इससे लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है, लेकिन इस नारकीय स्थिति से निजात दिलाने के लिए आज तक कोई सामने नहीं आया है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति खासा रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी होती है। हाट जाने के लिए एक मात्र रास्ता है। इस रास्ते में नाली का गंदा पानी लगा रहता है। जब प्रखंड कार्यालय स्वच्छता का ढिंढोरा पीट रहा है।

हाट जाने वाली सड़क पर नाला से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही बहता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि की पहल से इस नारकीय स्थिति से निजात दिलाई जा सकती है। पर इस पर किसी ने पहल नहीं की गई। हाट के मार्ग पर गंदा पानी की समस्या होने से चलना दूभर हो गया है।आधे -अधूरे नाली निर्माण होने से नाला का पानी निकासी नहीं रहने के कारण रोड पर भरा रहता है। इससे मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

साथ ही जलजमाव से ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। नाला का पानी रोड पर बहाने की समस्या को लेकर एवम् रविवार रहने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात नहीं हो सकी। वहीं पंचायत के मुखिया ने गंदे नाली का पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों को जल्द ही निदान करने का अवसान दिया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!