कटिहार:महिलाओं का आरक्षण को लेकर जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

कटिहार – नगर पश्चिम मंडल महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शहर में एक विशाल महिला पदयात्रा निकाली गई। जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर 33 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर अपना जोरदार विरोध दर्ज कराया।

आयोजित पदयात्रा में “महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस जिम्मेदार”जैसे नारों के साथ निकली यह जन आक्रोश पदयात्रा पूरे कटिहार शहर में भ्रमण करती हुई आगे बढ़ी। महिलाओं का उत्साह और एकजुटता देखते ही बन रही थी।

हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाओं ने अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की। वही पदयात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के हक और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सरकार से महिलाओं को उनका अधिकार सुनिश्चित करने की मांग किया। अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति काफी जागरूक हैं और किसी भी तरह की अनदेखी के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई