कटिहार:मंदिर कमेटी की बैठक में आय-व्यय हुआ प्रस्तुत

SHARE:

मनसाही/कटिहार – हफलागंज के शिव मंदिर समिति की आवश्यक बैठक प्रकाश भगत के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गत वित्तीय वर्ष में हुए आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया और इसे ध्वनि मत से पारित किया गया। बैठक में आने वाले दिनों में मंदिर परिसर के सड़क किनारे बनने वाले कटरा को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।

साथ ही मंदिर के अतिक्रमण भूमि को खाली करने को लेकर भी चर्चा की गई। कमेटी की अगली बैठक पुन : अगले रविवार को बुलाया गयी हैं। बैठक में कमेटी के सचिव नरेश यादव,अजय गुप्ता,कुन्नू झा,पिंटू साह, ज्योतिष कुमार,बिट्टू कुमार,प्रकाश भगत,रामविलास राम, दीपक पोद्दार आदि उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!