साइकिल चलाकर फिट रहने का दिया संदेश

SHARE:

प्राणपुर/कटिहार-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बस्तौल चौक के समीप भारतीय किसान संघ ने सैकड़ो किसानों ने एक साथ साइकिल चला कर फिट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मंत्री अक्षय कुमार सिंह ने किया।

वही कार्यक्रम में उत्तर बिहार संगठन के महामंत्री ब्रजेश कुमार उर्फ मनोज गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे ।ब्रजेश कुमार ने बताया की प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2019 मे शुरू किये गये फिट इंडिया मूवमेंट का उदेश्य फिटनेस को सभी नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई