मजदूर दिवस पर मुख्य पार्षद ने नपं कर्मियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

SHARE:

बरारी /कटिहार -मजदूर दिवस के अवसर पर बरारी प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत बरारी में मुख्य पार्षद बबिता कुमारी के निर्देश पर एक कार्यक्रम आयोजित कर नगर पंचायत के पुरूष एवं महिला कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि हिटलर यादव,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू अंसारी आदि थे।

इस दौरान मुख्य पार्षद बबिता कुमारी ने दर्जनों सफाईकर्मी महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया,जबकि नपं कर्मी एवं पुरुष सफाईकर्मी को गमछा देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य पार्षद बबिता कुमारी ने उपस्थित नपं कर्मियों को कहा कि आज काफी गौरवान्वित करने वाला क्षण हैं,इस अवसर पर मुझे आप सभी कर्मियों को सम्मानित करने का मौका मिला हैं। मुख्य पार्षद ने कहा कि मजदूरों को अपने हक-हकूक के लिए लड़ना चाहिए, सरकार के द्वारा मजदूरों के लिए कई कानून बनाया गया हैं, जिसमें मजदूरों को क़ई सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई