बरारी /कटिहार -बैशाख पूर्णिमा व बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा काढ़ागोला घाट पर पुरोहित प्रमुख दिवाकर मिश्र द्वारा वैदिक विधि विधान से गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती करवाया गया।पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।माँ गंगा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। दिवाकर बाबा ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन माँ गंगा का जल अमृतमय हो जाता है,इसीलिए इस दिन श्रद्धालु मोक्ष की प्राप्ति एवं पापों का नाश करने के लिए माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
इस दिवस गंगा पूजन एवं आरती करने से पापों का छय होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।माँ गंगा मोक्षदायिनी है।गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी “बाबा”एवं जिला सहसंयोजक मनोज साह ने बताया कि गंगा समग्र के स्वयंसेवक काढ़ागोला घाट पर माँ गंगा के प्रति जागरूकता के लिए लगातार कार्यक्रम करती आ रही है।जिला संयोजक नवीन ‘बाबा’ ने इस तिथि की महत्ता को बताया कि बैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।
क्योंकि इसी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार भगवान बुद्ध का अवतरण हुआ एवं ज्ञान की प्राप्ति भी इसी तिथि को हुआ था और इसी तिथि को वे महानिर्वाण हुए थे।इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व है। इस दौरान घाट प्रमुख राजकुमार साह, राजा साह,संजू राय, राजेश साह,मनोज मंडल, गुड़िया कुमारी,खुश्बू कुमारी, बिमली देवी,सृष्टि कुमारी आदि रहे ।




























