बाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे
बारसोई /कटिहार – गुरुवार को बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के साथ एसडीओ में की विशेष बैठक। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की। उपस्थित जनप्रतिनिधि ने बाढ़ से होने वाली प्रभावित क्षेत्र का बैठक में विस्तार रूप से जानकारी दी। बैठक बिधौर पंचायत के नागर नदी से देगरापाडा मुख्य सड़क तथा गांव में कटान एवं मालापाडा गांव में महानंदा नदी से कटाव को रोकने के लिए एसडीओ के समक्ष रखी गई।
वहीं विधायक प्रतिनिधि सागर साहा एवं पिंटू यादव ने कहा कि बलरामपुर के विभिन्न जगहों पर महानंदा नदी से कटाओ रोक लिए के लिए बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रखी गई। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी मुख्यालय में बने रहेंगे । तथा क्षेत्र भ्रमण कर अभी से ही बाढ़ की तैयारी में लग जाएं।
मैं स्वयं भी नदी एवं अन्य जगह का निरीक्षण करूंगा। उन्होंने कहा कि सभी आंचल एवं राजस्व पदाधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ से संबन्धित जानकारी एकत्रित कर बाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी से संपर्क कर कार्य का निष्पादन करेंगे। इस अवसर पर अनुमंडल के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


























