महाराष्ट्र के दत्तकग्राही दंपत्ति को सौंपा गया बालक

SHARE:

कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालक इयान (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नासिक महाराष्ट्र के दम्पत्ति अनोज कुमार नन्दकिशोर सिंह एवं श्रीमति माला अनोज कुमार सिंह को दत्तक ग्रहण में दिये जाने का आदेश पारित किया।

आदेश पारित होने के तत्काल बाद दत्तकग्राही माता पिता को बालक सुपुर्द कर दिया गया।वहीं दत्तकग्राही के अनुरोध पर इयान को आयुष कुमार अनोज सिंह नाम के साथ ही जैविक संतान के रुप में सभी अधिकार प्राप्त हो गया। दत्तकग्राही माता पिता बच्चे को पाकर काफी खुश देखे गये। जिला पदाधिकारी ने दत्तक ग्रहण संस्थान एवं प्रक्रिया का वृहत प्रचार- प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि परित्यक्त बच्चों को संरक्षण में लेकर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित कराया जाय और केन्द्रीय दत्तकग्रहण प्राधिकरण के माध्यम से इंतजार कर रहे माता-पिता की सूनी गोद भरी जा सके।

इसके लिए सभी हितधारकों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की जरुरत है।मौके पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक किशोर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी शंभू प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई