उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

विद्यालय में गुरु गोष्ठी व जनगणना को लेकर बैठक

बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना सेंसस को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन संतोष कुमार ने किया।इस दौरान सीआरसी के सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-प्रगणक उपस्थित रहे। बैठक में नामांकन प्रक्रिया को सुचारू बनाने, समय पर टीसी स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने तथा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नामांकन कितने हुए तथा कितने टीसी जारी किए गए, इसका डाटा भी प्रस्तुत किया गया और समीक्षा की गई।
साथ ही संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने कहा कि पूरे प्रखंड उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा स्कूल में अभिभावकों के बीच जनगणना को लेकर लोगों को जागरुक कराया गया।इस अवसर पर शिक्षक मोहम्मद इफ्तेख़ारुज्जमा,रीना कुमारी एवं दर्जनों शिक्षक एवंअभिभाव मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!