बिजली विभाग के पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
20 दोनो के अंदर बिजली होंगे दुरुस्त
बारसोई /कटिहार – अनुमंडल सभागार भवन में बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एक विशेष बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार , नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, राजस्व पदाधिकारी सोनू कुमार,कनिया अभियंता तथा जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में बिजली को लेकर सकट से निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि अपनी अपनी समस्या को विस्तार रूप से अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखी। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली की समस्या हर हाल में दूर हो इसके लिए पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले तथा नियमित रूप से बिजली लोगों तक उपलब्ध हो सह समय पर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि बिजली की तार बदलने एवं नए बिजली फीडर बनाने में सीमा समय पर पूरा करें। इस संबंध में बिजली कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने कहा कि 20 दिनों के अंदर सलमारी से बारसोई होते हुए आबादपुर तक वैकल्पिक नए 33 000 के फीडर चालू करने की कार्य पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार को सरकार के द्वारा मुफ्त में सोलर कनेक्शन एवं प्लेट मुफ्तमें दिए जाएंगे। तथा बिजली उपभोक्ता से अपील है कि सरकार के द्वारा सोलर कनेक्शन लेने पर सब्सिडी मुफ्तमें दिए जायेंगे।
इसका लाभ सभी बिजली उपभोक्ता ले सकते है। जिनको भी जानकारी लेनी हो वह सीधे तौर पर बिजली कार्यालय
से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह,उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह,पिंटू यादव, आफताब ताज,विधायक प्रतिनिधि सागर साहा, शिवकुमार यादव, पिंटू साहा, मोहम्मद तबरेज, मोहम्मद खैरूद्दीन आदि दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।


























