मनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के हसवर फोरलेन से दो लोगों को 39 लीटर देशी शराब के साथ रविवार को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में मनिहारी थानाकांड संख्या 123/26 के तहत दफा 30(ए),मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं में जेल भेजा गया है।
थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी छिपे देशी शराब के साथ हसवर की ओर आ रहे हैं.। इस सूचना के आलोक में हसवर बशफोरलेन पर जांच के दौरान दो लोगों को शराब के साथ पकडा गया.
पकडे गये व्यक्ति की षहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज बालूटोला निवासी बाबुलाल सिंह (40)पिता पंचानन सिंह और शंकर ठाकुर (45) पिता संत लाल ठाकुर के रूप में हुई है। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने किया। इसमें एसआई आशीष कुमार, विजय सिंह, पीएसआई पीयूष नंदन साथ रहे।



























