कटिहार:एनएच 31 कुरसेला में फिर लगने लगा जाम,घंटों रेंगती रही गाड़ियां

SHARE:

कुरसेला/कटिहार – कुरसेला में एनएच 31 पर एक बार फिर जाम की समस्या सिर उठाने लगी है। रोजाना सुबह-शाम जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी तक ट्रकों और छोटे वाहनों की कतार लग जाती है। जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। हालात इतना बदतर हो जाता है कि गाड़ियां घंटों रेंगती नजर आती है और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार सड़क पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने और ओवरटेकिंग के कारण यह स्थिति बनती है। जाम की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को खास दिक्कत होती है। कई जगहों पर सड़क किनारे अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग ने भी समस्या को और बढ़ा दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार जाम लग रहा है। लेकिन इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर जाम से निजात दिलाई जाय।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!