कटिहार:विकास सिंह बने बीर कुंवर सेवा परिषद के अध्यक्ष,लोगो ने दी बधाई

SHARE:

कटिहार – शहर के बीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के पूर्व संरक्षक पंकज सिंह ने की। बैठक में परिषद की ओर से नए अध्यक्ष पद के लिए विकास सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसे सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया।

साथ ही विकास सिंह को 15 दिन के अंदर नई कमेटी गठन का दायित्व दिया गया। निर्वाचित अध्यक्ष विकास सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि परिषद के द्वारा पूर्व में भी काम किया है आगे भी परिषद के कसौटी पर शत प्रतिशत उतरने का प्रयास करूंगा ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, विनोद सिंह, अरविंद सिंह अधिवक्ता, अरुण सिंह, विनय सिंह, सत्यम समदर्शी, कुमार गौरव, चंचल सिंह, अजय सिंह, लालमोहन सिंह, मौसम सिंह, सुनील कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, रवि शंकर सिंह, अजय सिंह, बृज किशोर सिंह, बिक्कू सिंह, अजय सिंह, अनिकेत राजवार, अभिषेक सिंह, जयंत सिंह, सतीश सिंह, विजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई