धारदार हथियार से महिला पर हमलाहालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित वाहिद नगर गांव में घरेलू विवाद में हुए हिंसक झड़प बढ़ता ही जा रहा है। विगत रात वाहिद नगर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई एक महिला पर द्वितीय पक्ष के लोगों द्वारा घरेलू विवाद को लेकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल महिला को रिश्तदारों के द्वारा इलाज हेतू सीएचसी फलका लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल महिला रोशन खातून ढकवा थाना धमदाहा जिला पूर्णिया निवासी बतायी जा रही है।मामले में पुलिस ने घायल महिला के पुत्र मोहम्मद सलमान के आवेदन पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जगह-जगह छापेमारी कर रही है।हालांकि इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया था।

घटना के बारे में बताया जाता है कि पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी रोशन खातून अपने दामाद अंसार के घर वाहिद नगर गांव आई हुई थी और रात के वक्त वह घर में सो रही थी।इसी दौरान द्वितीय पक्ष के लोगों द्वारा उन पर धारदार हथियार हमला कर दिया गया।घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया गया।जहां चिकित्सकों ने महिला की प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जख्मी महिला के परिजनों के अनुसार महिला की इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है। जख्मी महिला की स्थिति काफी चिंता जनक बनी हुई है। घटना को लेकर जख्मी महिला के पुत्र मोहम्मद सलमान के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपी मोहम्मद निसार व मोहम्मद इरशाद वाहिदनगर, निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पूर्णिया जिले के ढकवा गांव निवासी रोशन खातून अपने रिश्तेदार के घर वाहिद नगर गांव आई थी। घरेलू विवाद में मारपीट के कारण वे जख्मी हो गई थी।जिसके बाद जख्मी महिला के पुत्र के आवेदन पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई