कटिहार – स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद आयोजित कर भूतपूर्व सैनिक , सैनिकों तथा वीरनारियों की समस्या सुनी गई। कार्यक्रम में 39 भूतपूर्व सैनिक, 09 सैनिकों की विधवा और 01 वीरनारी शामिल हुए । शौर्य संवाद में उपस्थित जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार,स्टेशन हेड क्वाटर एडम कमांडडेंट कर्नल प्रणव ओकता, कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ,इसीएच एस पोली क्लिनिक के कर्नल कबींद्र कुमार मिश्रा द्वारा शामिल सबों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया तथा बारी-बारी से सबकी समस्या को सुनकर निदान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही कटिहार में भी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय शुभारंभ हो जाएगा।इसमें राज्य सैनिक निदेशालय तथा जिला प्रशासन कटिहार का बहुत हीं बड़ा योगदान रहा है। वहीं बताया गया कि बिहार सरकार द्वारा इस वर्ष से वयोवृद्ध योजना लागु किया गया है, जिसमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के भूतपूर्व सैनिकों तथा उनकी विधवाओं को 24000 रूपये प्रत्येक वर्ष एक मुस्त दिया जाएगा।
उन्होंने लोगों से योजना का प्रचार – प्रसार करने की अपील की।ताकि अधिक से अधिक योग्य लाभार्थी योजना से लाभान्वित हो सके । कर्नल सौरभ सिद्धार्थ ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सबों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम आयोजन में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सुबेदार अजय कुमार मिश्रा और धनंजय कुमार झा की अहम भूमिका रही।



























