मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़िया पंचायत एवं कुरेठा पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकान का प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार के द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि कुरेठा एवं चितौड़िया के विभिन्न जनवितरण प्रणाली के दुकानों का भौतिक सत्यापन किए। जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के स्टॉक पंजी रजिस्टर,पीएफ मशीन के साथ-साथ भंडारण का सत्यापन किए।
सत्यापन का कॉपी वरीय अधिकारी के पास भेजा जाएगा। वहीं कुरेठा पंचायत के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता संजय यादव एवं भुवनेश्वर ऋषि के नहीं रहने के कारण उन दोनों जन वितरण प्रणाली के दुकान की जांच नहीं की जा सकी।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने भी विभिन्न जन वितरण प्रणाली के दुकानों का भौतिक सत्यापन किया। इस अवसर पर जन वितरण प्रणाली के विक्रेता सह पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी सहित विभिन्न जनवितरण प्रणाली के विक्रेता उपस्थित रहे ।



























