आंधी-तूफान में आये वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत,गांव में पसरा मातम

SHARE:

बरारी/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के
सुखासन पंचायत के इस्लामपुर गांव में रविवार दोपहर को अचानक आए आंधी-तूफान के बीच वज्रपात ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान इस्लामपुर निवासी अकमल हुसैन (50) के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार अकमल दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई