नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मझिया पुल का किया स्थल निरीक्षण,बोले जल्द शुरू होगा पुल निर्माण कार्य

SHARE:

संवाददाता:अब्दुल करीम

नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को मझियां पुल का स्थल निरीक्षण किया और जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही।दरअसल बिहार बंगाल को जोड़ने वाली मझिया पुल कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है जिसके बाद पुल निर्माण को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान द्वारा पहल की गई और अब पुल निर्माण में आ रही तमाम बाधा दूर हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जगह दलदलीय है इसी वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है और तत्काल आवागमन में कठिनाई नहीं हो उसके लिए डायवर्सन का निर्माण करवाया जा रहा है ।वही उन्होंने कहा कि खगड़ा से जुलजुली सड़क का भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका हैं। उन्होंने कहा कि मैने सड़क और पुल निर्माण का नगर वासियों से वायदा किया था जिसे पूरा किया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई