वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में बेबी केयर रुम का हुआ विधिवत उद्घाटन,माताएं सुरक्षित तरीके से बच्चों को करवा सकेंगी स्तन पान

SHARE:

संवाददाता:अब्दुल करीम

किशनगंज शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में शनिवार को बेबी केयर रुम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार,सिविल सर्जन डॉ राजकुमार एवं अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।मालूम हो कि राहत संस्था के द्वारा इस बेबी केयर रुम को खोला गया गया।

जहां यात्रा करने वाली महिलाएं अपने बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्तन पान करवा सकेगी।नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने राहत संस्था के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे माताएं भयमुक्त हो कर बच्चों को स्तन पान करवा सकेगी इसके लिए राहत संस्था बधाई की पात्र है

वही राहत संस्था की सचिव डॉ फरजाना बेगम ने कहा कि बड़े शहरों में उन्होंने बेबी केयर रुम देखा था तभी से उनके मन में यह विचार आया था जिसके बाद आज यहां उद्घाटन हुआ है ,आने वाले समय में जिले के अन्य स्थानों पर भी खोला जाएगा।मौके पर वार्ड पार्षद सुशांत गोप सहित अन्य लोग मौजूद थे

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई