विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर राज्य मलेरिया कार्यालय में हुई बैठक

SHARE:

• उपस्थित लोगों को दिलाई गयी मलेरिया उन्मूलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ


• हर वर्ष विश्व में 28 करोड़ लोग होते हैं मलेरिया से संक्रमित


• सशक्त अनुश्रवण एवं जांच का दायरा बढ़ाकर लगेगी मलेरिया पर लगाम

पटना- विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्य मलेरिया कार्यालय में अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की अध्यक्षता में मलेरिया विभाग के अधिकारीयों, कर्मियों एवं पिरामल स्वास्थ्य एवं सिफार के प्रतिनिधि साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राज्य में मलेरिया की स्थिति, किये जा रहे काम और उन्मूलन के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की गयी.

बैठक में अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के साथ डॉ. रविशंकर प्रसाद सिंह,वरीय क्षेत्रीय निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ. राजेश पांडेय, स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर, विश्व स्वास्थ्य संगठन, राज्य मलेरिया कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी तथा पिरामल स्वास्थ्य एवं सिफार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.


बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम ने कहा कि मलेरिया के केसेस और इससे होने वाली मृत्य को कम कर 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में कार्यक्रम का सघन अनुश्रवण किया जा रहा है और जांच की संख्या बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है.

डॉ. रविशंकर प्रसाद सिंह,वरीय क्षेत्रीय निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए जन भागीदारी जरुरी है. सभी के सहयोग एवं आपसी समंवय से मलेरिया मुक्त भारत का स्वपन साकार हो सकता है.


डॉ. राजेश पांडेय, स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हर वर्ष विश्व के 28 करोड़ लोग मलेरिया से संक्रमित होते हैं. उन्होंने कहा कि मलेरिया के इन्सिडेन्स 90 प्रतिशत तक कम करना है.


विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आज आहूत बैठक के अंत में उपस्थित लोगों को मलेरिया उन्मूलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई गयी.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई