ऋषव बने अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी,लोगो ने दी बधाई

SHARE:

किशनगंज: स्थानीय दिलावरगंज निवासी पंकज कुमार बोसाक एवं श्रीमती रुपमनी कुमारी के पुत्र तथा सैनिक स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा 8 के छात्र ऋषव आनंद ने शतरंज के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटेड खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया है।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज की सर्वोच्च संस्था FIDE द्वारा उन्हें 1407 की रेटिंग प्रदान की गई है। यह सफलता उन्होंने ओडिशा में आयोजित 16वें इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस फेस्टिवल 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 10वां स्थान हासिल किया तथा 4000 रुपये की पुरस्कार राशि भी जीती।
जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह खिलाड़ी के निजी कोच तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने यह जानकारी दी।

ऋषव की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संघ के पदेन अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट अनिकेत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मवीर कुमार, जिला शतरंज संघ के संरक्षक सुशांत गोप, वरीय उपाध्यक्ष मनोज गट्टानी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा, दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!